फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman caught giving exam in place of candidate

Azamgarh News: अभ्यर्थी के स्थान परीक्षा देते पकड़ी गई महिला

Mon, 10 Jun 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman caught giving exam in place of candidate
आजमगढ़। बीएड प्रवेश परीक्षा में रविवार को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक महिला अभ्यर्थी को पकड़ा गया। जिसे प्राचार्य के कक्ष में ले जाकर पूछताछ किया गया तो उसने पूरी हकीकत बताई। पूछताछ में सामने आया कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। इस मामले में केंद्राध्यक्ष ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर कराया है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार को संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिले में बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली की परीक्षा में शिवानी नाम से शिब्ली नेशनल कालेज ब्लॉक डी के कक्ष संख्या 6-101 में सीट लगी थी। पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान उक्त सीट पर उपस्थित महिला अभ्यर्थी से पूछताछ करने पर पाया गया कि उसका नाम प्रियंका निवासी बेलइसा आजमगढ़ है, जो शिवानी के स्थान पर परीक्षा दे रही थी। प्रियंका को परीक्षा कक्ष से निकाला गया और प्रांगण में ही प्राचार्य के कक्ष में ले जाया गया। इस मामले में केंद्राध्यक्ष प्रो. मो. सादिक खां ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed