फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman beaten to death over dung throwing controversy

गोबर फेकने के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या

Fri, 15 Oct 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten to death over dung throwing controversy
स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकरिया नंदाव गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गोबर फेंकने के विवाद को लेकर एक पक्ष ने पट्टीदारी की एक महिला की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका के पति ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

टिकरिया नंदाव गांव निवासी दयाराम व लालबहादुर पट्टीदार हैं। बृहस्पतिवार की सुबह गोबर फेंकने के को लेकर दयाराम की पत्नी 40 वर्षीया गुड्डी देवी का लालबहादुर से विवाद हो गया। कहासुनी के बीच लाल बहादुर ने उस पर लाठी से हमला कर दिया। जिसमें गुड्डी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका तीन पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतका के पति दयाराम ने लालबहादुर समेत पांच के खिलाफ सरायमीर थाने में नामजद तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed