फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Without showing masks in offices, there will be punitive action: DM

कार्यालयों में बिना मास्क दिखा कोई तो होगी दंडात्मक कार्रवाई : डीएम

Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Without showing masks in offices, there will be punitive action: DM
बुढ़नपुर तहसील में अधिवक्ताओं से बात करते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
बूढ़नपुर। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बुधवार को बूढ़नपुर तहसील का निरीक्षण क िया। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त चेतावनी दी कि यदेि कार्यालय में बिना मास्क के कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मिलता है तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अधिवक्ताओं ने डीएम से मिलकर उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखी। डीएम ने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए कि हर हाल में रानीपुर बाजार से तहसील जाने वाली रोड को चौड़ीकरण किया जाए। जिससे लोगों को आवाजाही में राहत मिले।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी दोपहर करीब एक बजे बूढ़नपुर तहसील पहुंचे। जिलाधिकारी ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने तहसील संबंधित समस्याओं से लेकर चुनाव की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद को निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति या तहसील कर्मचारी बिना मास्क दिखे तो उसे त्वरित दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। वह अधिवक्ताओं की समस्या से भी रूबरू हुए। अधिवक्ताओं की मांग है कि रानीपुर बाजार से तहसील जाने वाली रोड का चौड़ीकरण कराया जाए। साथ ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण किया जाए। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण कराने का प्रस्ताव तैयार कर दें। ताकि सड़क का निर्माण हो सके। जिलाधिकारी तहसील परिसर से पैदल लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर स्थित किसान बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में जाकर वैक्सीनेशन कर रही टीम से मिले और उनसे वैक्सीनेशन संबंधित जानकारी ली। सभी बूथ लेवल के कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया कि कल बूथ स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जाएगा जो भी लोग वैक्सीनेशन से वंचित हैं उनका शीघ्र ही वैक्सीनेशन करें। विधानसभा चुनाव से पूर्व कोई भी मतदाता वैक्सीनेशन से वंचित ना रहे। साथ ही विकलांगों और 80 वर्ष से ऊपर के लोगों को एनर्जी बूस्टर लगाने का भी निर्देश दिया। डीएम ने थानाध्यक्ष अहरौला से खंड विकास अधिकारी अतरौलिया का नाम पूछा तो नाम बताने में थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने असमर्थता जताई। जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि कम से कम सभी अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे का नाम और परिचय कर लें जिससे चुनाव में किसी तरह की असुविधा ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed