फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With the construction of Gorakhpur Link Expressway, there will be all-round development of the area

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण से क्षेत्र का होगा चतुर्दिक विकास

Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
With the construction of Gorakhpur Link Expressway, there will be all-round development of the area
आजमगढ़। प्रदेश सरकार आवागमन को सुगम बनाने एवं क्षेत्रीय चतुर्दिक विकास के लिए प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, बड़ी सड़कों का निर्माण करा रही है। सड़कों के बनने से विभिन्न तरह के विकास कार्यों में तेजी आती है। सीएम के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हो चुका है। 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। वहीं सरकार द्वारा इसे गोरखपुर से जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का भी निर्माण किया जा रहा है। इस लिंक एक्सप्रेस-वे से चार जनपद जुड़ेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जनपद गोरखपुर के गोरखपुर बाईपास एनएच-27 ग्राम जैतपुर के पास से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जनपद में समाप्त होगा। एक्सप्रेस वे की लंबाई 91.352 किमी है। एक्सप्रेस वे से जनपद गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ लाभांवित होंगे। यह लिंक एक्सप्रेस वे की चौड़ाई फोरलेन जितनी होगी लेकिन इसकी संरचना छह लेन की होगी। इसके एक ओर 3.75 मीटर चौड़ाई की सर्विस रोड स्टैगर्ड रूप में बनाई जा रही है, जिससे परियोजना के आस-पास के गांव के किसानों निवासियों को एक्सप्रेसवे पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस परियोजना की कुल अनुमोदित लागत 5876.68 करोड़ तथा सिविल निर्माण की अनुबंधित लागत 3024.10 करोड़ रुपये है। जिला प्रशासन की ओर से लिंक एक्सप्रेस वे पर भी औद्योगिक विकास के लिए एक स्थान को चिन्हित कर शासन के पास प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जिले में पांच जगहों पर औद्योगिक क्षेत्र का प्रस्ताव भी भेजा गया है। निर्माणाधीन लिंक एक्सप्रेस वे का अगस्त, 2021 तक क्लीयरिंग एंड ग्रबिंग एवं 99 प्रतिशत मिट्टी का कार्य 50 प्रतिशत, सबग्रेड का कार्य 27 प्रतिशत, जीएसबी का कार्य 20 प्रतिशत, डब्लूएमएम का कार्य 16.60 प्रतिशत, डीबीएम का कार्य 13.50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 30 प्रतिशत पूर्ण कर ली गयी है। परियोजना को पूर्ण करने की संभावित तिथि अप्रैल 2022 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed