फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With the construction of an airport, silk sarees are expected to get life

एयरपोर्ट बनने से रेशमी साड़ी को संजीवनी मिलने की उम्मीद

Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
With the construction of an airport, silk sarees are expected to get life
आजमगढ़। मुबारकपुर बुनाई का रेशमी कारोबार अपने अस्तित्व के लिए पिछले दो दशकों से लगातार जूझता रहा। प्रदेश सरकार की बीसी सखी योजना लागू होने से बुनकरों में एक उम्मीद की किरन जगी है। अब सरकार जनपद के मंदुरी हवाई अड्डे से उड़ान शुरू करने जा रही है। जिससे मुबारकपुर कस्बे के बुनकरों और रेशमी साड़ी के कारोबारियों ने व्यवसाय पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। मुबारकपुर रेशमी कारोबार काफी दिनों से बदहाल था। हथकरघा से बुनकरों का मोह भंगा हो चला था। हथकरघा बंद करके लोग पावर लूम लगाने पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। लेकिन मुबारकपुर में वीसी सखी योजना जबसे लागू हुई है। लगभग चार हजार हथकरघा फिर से चालू हुए हैं। इस योजना में बुनकर को डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के तहत बुनकर को नकद खाते मजदूरी दी जाती है। मुबारकपुर में बुनाई का कारोबार व्यापारियों के न आने के कारण भी यह दम तोड़ रहा था। लेकिन जबसे सरकार ने मंदुरी हवाई अड्डे के संचालन की तैयारी शुरू की गई है। कस्बे के बुनकरों और कारोबारियों को एक उम्मीद जगी है कि ट्रांसपोटेशन की कमी के कारण जो व्यापारी यहां तक नहीं पहुंच पाते थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बाद मंदुरी एयरपोर्ट के शुरू होने पर वह सीधे बुनकरों और कारोबारियों तक पहुंचेंगे। जिससे बदहाल हो चुके रेशमी साड़ी के कारोबार को पंख लगने की उम्मीद बढ़ गई है। इस सूचना मात्र से ही इसके कारोबारियों में खुशी व्याप्त है।
विज्ञापन

बोले बुनकर कारोबारी
कारोबारी फारूख आजमी ने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डा चालू होने के बाद मुबारकपुर में बुनकरों का माल खरीदने के लिए व्यापारियों का आवागमन पुन: शुरू हो सकता है। बुनकर का काम मुबारकपुर में बाजार व व्यापारी के अभाव में कारोबार ठप हो गया था। लेकिन एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद इसे फिरसे शुरू होने की उम्मीद है। वहीं इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सरकार बुनकरों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाकर स्वास्थ्य लाभ देने जा रही है। इसके अलावा बुनकरों को शादी अनुदान व बच्चों के शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने पर विचार कर रही है। ऐसे में मुबारकपुर का कारोबार एअर मार्ग से जुड़ने पर काफी लाभदायक साबित हो सकता है। कारोबारी इरशाद अहमद ने बताया कि मंदुरी हवाई अड्डा चालू हो जाने से सरकार का यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर एकोनामी बनाने का सपना साकार होता नजर आ रहा है। इसके चालू होने के बाद हमारे कस्बे में जिन व्यापारियों का आना बंद हो गया था वह शुरू हो सकता है। उधर मुजफ्फरुल इस्लाम ने कहा कि मुबारकपुर रेशमी कारोबार भी बेरोजगार को रोजगार देने का एक संसाधन है। एक समय था जब यहां लोग रोजगार के लिए आते थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और मंदुरी एयरपोर्ट से संचालन शुरू होने के बाद इसके पुराने दिन लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed