फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Win a prize of up to 50,000 for letter writing.

Azamgarh News: पत्र लेखन पर मिलेगा 50 हजार तक का इनाम

Thu, 24 Sep 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Win a prize of up to 50,000 for letter writing.
डाक विभाग की ओर से ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता का विषय ‘धरती माता को एक पत्र : प्रकृति की रक्षा करने का मेरा वादा’ रखा गया है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित श्रेष्ठ पत्रों के लेखकों को 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवर अधीक्षक डाकघर बालकृष्ण पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को दो वर्गों में बांटा गया है। पहला वर्ग 18 वर्ष तक और दूसरा वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए है।
विज्ञापन

पत्र डाक विभाग की ओर से जारी अंतर्देशीय पत्र या लिफाफे में ही भेजना होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी हिंदी, अंग्रेजी या स्थानीय भाषा में पत्र लिख सकते हैं। पत्र ए-4 आकार के सादे कागज पर 500 अथवा 1000 शब्दों में लिखा या टाइप किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चयनित पत्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। राज्य स्तर पर श्रेष्ठ तीन पत्रों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमश: 25 हजार, 10 हजार और पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार रुपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि शहरी क्षेत्र के प्रतिभागी अपने पत्र प्रधान डाकघर अथवा वितरण डाकघरों के लेटर बॉक्स में डाल सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी पत्र संबंधित शाखा डाकपाल के माध्यम से भेज सकते हैं। पत्र 31 अक्तूबर तक भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed