{"_id":"663003e42c4332da3a0985b4","slug":"will-strengthen-democracy-with-border-security-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-114717-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरहद की सुरक्षा संग करेंगे लोकतंत्र को मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरहद की सुरक्षा संग करेंगे लोकतंत्र को मजबूत
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में देश की सुरक्षा में तैनात सैन्य कर्मियों को मताधिकार का मौका मिलेगा। तैनाती स्थल से ही वह इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट से अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दे सकेंगे। इसके लिए जिले की 10 विधानसभाओं के कुल 5987 सैन्य कर्मियों के तैनाती कार्यालय को इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट भेजा जाएगा।
जनपद की दोनों लोकसभा सीटों में कुल 10 विधानसभाएं शामिल हैं। इन विधानसभाओं से काफी संख्या में लोक सरहद पर तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। उनके मताधिकार को मतगणना शुरू होने से एक मिनट पहले तक शामिल किया जाएगा। जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों के कुल 5987 लोग सैन्य विभागों में तैनात हैं। इसमें 195 महिलाएं भी शामिल हैं। जिन्हें तैनाती स्थल से मतदान में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए इलेक्ट्रानिक पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। अधिकारी आरओ संबंधित विभाग को इसे लेकर सूचना भेज रहे हैं। डाक के माध्यम से आरओ निकालकर पेन की टिक का प्रयोग करते हुए सैन्य कमी बंद लिफाफे में अपना मतदान कर उसे वापस जनपद भेजेंगे।
विधानसभावार सैन्य कर्मी जो करेंगे ईटीबीपीएस से मतदान
विधानसभा पुरुष महिला कुल
अतरौलिया 609 20 629
गोपालपुर 687 21 708
सगड़ी 740 31 771
मुबारकपुर 676 22 698
आजमगढ़ 687 24 711
फूलपुर-पवई 270 10 280
दीदारगंज 181 03 184
लालगंज 575 10 585
मेंहनगर 847 31 878
सरहद पर तैनात रहने वाले सैन्य कर्मियों के साथ सिर्फ उनकी पत्नी ही ईटीबीपीएस के जरिए मतदान कर सकती हैं। अगर उनका कोई बेटा है और वह 18 साल का है तो उसे ईटीबीपीएस से मतदान का अधिकार नहीं है। जनपद में ऐसे सैनिकों की संख्या 5987 है।
विज्ञापन
- राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।