फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will send report to High Court for deployment of judge

जज की तैनाती के लिए हाईकोर्ट को भेजेंगे रिपोर्ट

Sun, 25 Aug 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Will send report to High Court for deployment of judge
आजमगढ़। महानिदेशक अभियोजन सुजान वीर सिंह रविवार की दोपहर जिले में पहुंचे। कलेक्ट्रेट में स्थित संयुक्त निदेशक अभियोजन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं से अवगत हुए। इस दौरान मौजूद लोगों ने उन्हें कार्यालय में कमरों की संख्या कम होने की बात कही। जिसे उन्होंने तत्काल पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण और समस्याओं से अवगत होने के बाद महानिदेशक अभियोजन सुजान वीर सिंह ने अपर महानिदेशक अभियोजन, संयुक्त निदेशक अभियोजन सहित अन्य के साथ समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि प्रमुख रुप से पास्को एक्ट, दलित उत्पीडन, प्रमुख अपराधियों से जुड़े मुकदमों की समीक्षा करते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पैरवी करें। मुकदमों में बहस से पहले ही साक्ष्य सबूतों का गहनता से अध्ययन कर लें। ताकि आरोपी को सजा दिलाने में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। खासतौर से टापटेन के अपराधियों के मुकदमे की पैरवी में विशेष ध्यान दिया जाए। पास्को एक्ट की समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कई मुकदमों की सुनवाई लंबित है। इस पर संयुक्त निदेशक अभियोजन वेद प्रकाश वर्मा ने कहा कि पास्को एक्ट की सुनवाई के लिए अलग से विशेष अदालत का गठन तो कर दिया गया है, लेकिन यहां किसी जज की तैनाती अभी नहीं हो सकी है। जिसकी वजह से सुनवाई बाधित है। जिस पर डीजी अभियोजन ने कहा कि जज की तैनाती के लिए हाईकोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी। विभाग से जुड़े लोगों को रहने के लिए कोई आवास न होने की मांग उठी। जिस पर उन्होंने पहले जमीन की तलाश करने को कहा। भरोसा दिया कि जमीन मिलते ही निर्माण के लिए बजट जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। आजमगढ़ के बाद वे गोरखपुर जिले में समीक्षा करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed