फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will not go on leave, will apply first

अब विद्यालय खुलने के बाद उस दिन छुट्टी नहीं ले सकेंगे शिक्षक

Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Will not go on leave, will apply first
परिषदीय स्कूलों के शिक्षक अब ऑनलाइन अवकाश में खेल नहीं कर सकेंगे। मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन लिए जा रहे अवकाश का लगातार दुरुपयोग किए जाने पर महानिदेशक ने सख्त निर्णय लिया है। अब जब चाहे तब शिक्षक अवकाश नहीं ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में देखा जाता रहा है कि अध्यापक छुट्टी का उपयोग करने के बाद दूसरे दिन स्कूल जाकर उसके लिए आवेदन देते थे, इसे विभाग स्वीकृत कर लेता था। इस व्यवस्था में अध्यापक जब चाहते थे अवकाश ले लेते थे। बीमारी अथवा कुछ और बहाना बनाकर अपनी मर्जी से छुट्टी ले लेते थे। अब विभाग की ओर से इस पर सख्त रुख अपनाया गया है। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि शिक्षक स्कूल खुलने के 15 मिनट के पहले तक आवेदन कर पाएंगे। इसके लिए मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना ऑनलाइन आवेदन के अवकाश नहीं दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बीमारी में तीन दिन के भीतर करना होगा आवेदन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के मेडिकल लेने अथवा प्रसूति अवकाश के नियम में भी बदलाव किए गए हैं। शिक्षकों को अवकाश लेने के तीन दिन के भीतर मानव संपदा पोर्टल पर जाकर मेडिकल अथवा प्रसूति अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अवकाश की नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। पहले छुट्टी का उपयोग करके बाद में आवेदन करने की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed