फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife murdered young man together with lover in azamgarh

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की थी युवक की हत्या

Sun, 24 May 2020 06:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 24 May 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered young man together with lover in azamgarh

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव में स्थित नहर में 18 मई को हत्या कर फेंकी हुई युवक की लाश की गुत्थी रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी होने के साथ ही सुलझा ली गई। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में युवक की पत्नी और उसका प्रेमी है। प्यार में बाधा उत्पन्न करने पर इन दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारा था। युवक के शव की पहचान उसके भाई ने की थी। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दी है।

विज्ञापन


एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में रेखा देवी पत्नी स्व. रमेश राजभर निवासी दीदारगंज थाने के निकासीपुर और उसका प्रेमी अंकित यादव है। वह दीदारगंज थाने के चितारा महमूदपुर गांव का निवासी है। एसपी के मुताबिक रेखा देवी तीन बच्चों की मां है। रेखा का उसके पति रमेश राजभर से अक्सर झगड़ा होता था।
विज्ञापन


करीब छह माह पूर्व रेखा अपने पति की हरकतों से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए निकल गई थी। बाहर जाने पर रेखा की पहचान चितारा महमूदपुर गांव निवासी अंकित यादव से हो गई। अंकित ने ही रेखा को मरने से बचाया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत के साथ ही प्रेम प्रसंग चलने लगा। एक दिन रमेश राजभर ने घर में रेखा और अंकित को साथ में देख लिया। इसके बाद रेखा को बहुत पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही रेखा और उसके प्रेमी अंकित यादव अपने बीच से रमेश राजभर को हटाने की योजना तैयार की। 16 मई की रात सोते समय रेखा ने पति के ऊपर हमलाकर बेहोश कर दिया। अंकित ने गड़ासे से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। रमेश की मौत के बाद दोनों ने उसकी लाश एक बोरे में भरकर घर में छिपा दिया।

17 मई की रात दोनों लाश ले जाकर निकासीपुर गांव में स्थित नहर पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए। 18 मई को रमेश की लाश बरामद हुई। शव मिलने के बाद पुलिस लाश की पहचान कराने के प्रयास में जुट गई। 22 मई को मुखबिर के जरिए पता चला कि निकासीपुर गांव निवासी रमेश राजभर गायब है।


इसके बाद पुलिस रमेश के भाई बिंद्रेश राजभर के पास पहुंची जो अलग रहता है। उसे थाने बुलाकर लाश की पहचान कराई। उसने रमेश राजभर के रूप में पहचान किया और उसी के बयान के आधार पर पुलिस ने रेखा और उसके प्रेमी अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। इस दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस घटना में प्रयुक्त गड़ासा आदि बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed