{"_id":"5f1c67398ebc3e9fa53cc519","slug":"wife-left-home-husband-hanged-her-life-azamgarh-news-vns537884352","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी चली गई मायके तो पति ने फांसी लगा दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी चली गई मायके तो पति ने फांसी लगा दे दी जान
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मरहा कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी एक युवक ने पति के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कर्मनाथ पट्टी गांव निवासी 32 वर्षीय मंटू यादव पुत्र रामजीत यादव गुरुवार की रात कहीं से घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। जहां उसने चारपाई की रस्सी खोल कर उससे छत के चुल्ले से फंदा बनाया और लटक गया। रात साढ़े नौ बजे छोटा भाई बृजेश उसे खाना खाने के लिए बुलाने गया तो वह कमरे में रस्सी के सहारे झूलता हुआ मिला। उसकी मौत हो चुकी थी। छोटे भाई की चीख सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही आसपास के लोग भी जुट गए। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और दो बच्चों का पिता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पूर्व मंटू ने अपनी पत्नी संध्या से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। पत्नी से पैसा नहीं दिया, जिसे लेकर दोनों में विवाद भी हुआ। इसके बाद पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके चली गई। इसी से क्षुब्ध होकर मंटू ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।