फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Widow was taking pension for four years by pretending her husband was dead, arrested

यूपी में चौंकाने वाला मामला: जिंदा पति को मृत दिखा कर चार साल से ले रही थी विधवा पेंशन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2025 07:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 10 Feb 2025 07:48 PM IST
सार

Azamgarh Crime News: आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने पति को मृत दिखाकर चार साल से विधवा पेंशन ले रही थी। पुलिस ने जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Widow was taking pension for four years by pretending her husband was dead, arrested
पति को मृत दिखाकर ले रही थी विधवा पेंशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए एक महिला ने अपने पति को कागजों पर मृत दिखा दिया। 2021 से वह योजना का लाभ उठा रही थी। न्यायालय के आदेश पर हुई जांच के बाद पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
तहरीर के मुताबिक, गहमर थाना क्षेत्र के मनियां निवासी रामऔतार और उनकी पत्नी तारा देवी के बीच भरण पोषण का मुकदमा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय गाजीपुर में विचाराधीन है। न्यायालय के आदेशानुसार, वह पत्नी को दो हजार रुपये प्रतिमाह अदा कर रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच महिला ने पति के मृतक होने का प्रमाण पत्र तैयार करा लिया और कूटरचित तरीके से वर्ष 2021 से विधवा पेंशन प्राप्त करने लगी। जानकारी होने पर 19 जुलाई और 29 जुलाई 2024 को पति ने एसपी को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

मामले में कार्रवाई न होने पर रामऔतार ने न्यायालय में गुहार लगाई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 31 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू की तो शिकायत सही मिली।

इस पर पुलिस ने रविवार को आरोपी तारा देवी को उसके घर के गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से रिकवरी की जाएगी। पेंशन का पैसा वापस न करने पर आरोपी के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मामले में 19 जुलाई और 29 जुलाई 2024 को पति ने एसपी कार्यालय रजिस्टर्ड डाक से सूचना भेजी थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed