फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When will more Bulbul teams be formed in basic schools

Azamgarh News: बेसिक स्कूलों में बनेंगे कब और बुलबुल दल

Mon, 10 Jun 2024 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
When will more Bulbul teams be formed in basic schools
आजमगढ़। कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में कब और बुलबुल नाम से दल बनाए जाएंगे। इसमें 24-24 छात्र शामिल होंगे। कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूलों एक-एक यूनिट स्काउट-गाइड होगी, जिसमें 32-32 छात्र शामिल होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शैक्षिक सत्र में इसे बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिसमें 1724 प्राथमिक, 458 उच्च प्राथमिक व 524 कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब सवा तीन लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। इन छात्रों के शारीरिक व मानसिक विकास करने के साथ नैतिकता, अनुशासन, राष्ट्रीय एकता की भावना सहित चरित्र निर्माण के लिए स्काउटिंग के तहत गुणों का विकास कराया जाता है।
विज्ञापन

अब शासन ने परिषदीय और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्काउटिंग व गाइडिंग को प्रभावी ढंग से चालू करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में एक-एक यूनिट बनाए जाएंगे। यह दल कब और बुलबुल नाम से होंगे। इन दोनों दल में 24-24 बच्चे शामिल किए जाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर इसकी प्रकिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed