{"_id":"657f39fe18546113370e0df9","slug":"when-the-police-took-strict-action-the-dead-girl-came-to-the-police-station-with-her-mother-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-8807-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पुलिस ने की कड़ाई तो मां संग मृत युवती थाने आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पुलिस ने की कड़ाई तो मां संग मृत युवती थाने आई
विज्ञापन
आजमगढ़ की पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक वर्ष पूर्व जिस युवती को मृत मान लिया गया था। उसी युवती को पुलिस ने सही-सलामत ढूंढ़ निकाला। पुलिस की डर से युवती खुद ब खुद गुजरात से भागकर अपने मायके पहुंची। बेटी को जिंदा देखकर उसकी मां उसे लेकर बिलरियागंज थाने पहुंच गई। मामला सामने आने पर सभी आश्चर्यचकित रह गए।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी रेहाना पत्नी शमसुद्दीन ने पुत्री आशिया की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।इस मामले में उसने न्यायालय से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। आरोप था कि आशिया के पति शेरा उर्फ सलीम, ससुर जमील, सास परमरी, ननदें रोमा व शेरा द्वारा दहेज में पल्सर बाइक की मांग करने व कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। आरोप था कि आशिया की 27 अक्तूबर 2022 को हत्या करके शव को गायब कर दिया गया है। न्यायालय के आदेश पर आशिया के ससुराल पक्ष के शेरा उर्फ सलीम, जमील, परमरी, ननद रोमा व ननद शेरा के खिलाफ 28 अगस्त 2023 को मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सगड़ी द्वारा की जा रही थी। सर्विलांस सेल के माध्यम से आशिया के गुजरात में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक टीम गठित कर गुजरात भेजा। टीम जब गुजरात पहुंची तो आशिया को पुलिस द्वारा खोजबीन की जानकारी हो गई। आशिया वहां से भागकर अपने घर कस्बा बिलरियागंज आ गई। 17 दिसंबर 2023 को आशिया की मां रेहाना पत्नी शमसुद्दीन अपनी पुत्री आशिया के साथ थाने पर पहुंच गई। उसने बताया कि उसकी पुत्री लगभग एक साल पहले कहीं चली गई थी। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी तो वह न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा लिखवाई थी। अब वह शनिवार की शाम को घर वापस आई हैं तो वह उसको लेकर थाने आई।
हमें इसका आभास पहले ही हो गया था कि उनके द्वारा ससुराल पक्ष को फंसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। चूंकि कोर्ट का आदेश था इसलिए हमने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा तो दर्ज कर लिया। जब इसकी गहनता से जांच की गई तो इसके गुजरात में होने की बात पता चली। जब पुलिस वहां पहुंची तो यह खुद हमारे सामने आ गई। अभी इससे पूछताछ की जा रही है। - महेंद्र शुक्ला, सीओ सगड़ी।