फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the angry husband beat up the woman who went to sow in someone else's field, she hung herself

Azamgarh News: दूसरे के खेत में रोपाई करने गई महिला को नाराज पति ने पीटा, तो लगा लिया फंदा

Wed, 30 Jul 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
When the angry husband beat up the woman who went to sow in someone else's field, she hung herself
बरदह। सीसरेड़ी गांव में महिला ने बुधवार दोपहर दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकर कर जान दे दी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसरेड़ी गांव निवासी कुमकुम मंगलवार को धान रोपने किसी के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर पति ने पिटाई की थी। इससे नाराज होकर कुमकुम ने बुधवार की दोपहर घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। कुमकुम (30) के दो बच्चे ऋषभ (7 वर्ष) और रौनक (5 वर्ष) हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी इंचार्ज कुलदीप मौर्य, बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और सीओ भूपेश पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। कुमकुम ने जब फंदे पर लटक कर जान दी। घर पर कोई नहीं था। बच्चे पढ़ने के लिए स्कूल गए थे। उसका पति कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था केवल चिपका हुआ था। मौके पर उसके मामा मामी पहुंचे और बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पारिवारिक कलह से महिला ने फांसी लगाई है जैसा कि लोगों से पूछताछ में पता चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed