फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When a woman going to Maha Kumbh Mela fell ill, she threw her face out of the window and died

Azamgarh News: महाकुंभ में जा रही महिला की तबीयत खराब हुई तो खिड़की से मुंह किया बाहर, मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
When a woman going to Maha Kumbh Mela fell ill, she threw her face out of the window and died
बलरामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के करतारपुर बाइपास पर रोडवेज बस की खिड़की से उल्टी करते समय सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला की तत्काल मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका प्रयागराज में लगे महाकुुंभ में स्नान करने के लिए जा रही थी। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के गजहरा गांव निवासी रीना शाही (45) पत्नी बृजेश शाही रविवार की रात लगभग 11.30 बजे बांसगांव से रोडवेज बस पकड़ कर प्रयागराज महाकुंभ मेले में जा रही थीं। जैसे ही वह आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के करतारपुर बाइपास पर पहुंची ही थी। तभी उसे उल्टी होने लगी। वह खिड़की से उल्टी कर रही थी तभी सामने से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रीना तीन पुत्रों की मां थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed