{"_id":"69c9750eff57e7be360ff19a","slug":"wheat-procurement-will-begin-today-at-73-centres-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-147728-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 73 केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 73 केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में 73 क्रय केंद्रों पर आज से गेहूं की खरीद शुरू होगी। क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित इलेक्ट्रानिक कांटा, झरना, बोरा आदि की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
किसानों से समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर ने बताया कि शासन से खरीद का अभी लक्ष्य नहीं आया है, लेकिन क्रय केंद्रों पर खरीद से संबंधित हमारी तैयारी पूरी है। गेहूं खरीद के लिए जिले में 73 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपये की वृद्धि हुई है।
किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in या मोबाइल एप यूपी किसान मित्र के माध्यम से किया जा सकता है। पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीद की जाएगी।