फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Went to guard tubewells at night, body found hanging in the morning

रात में गया था ट्यूबवेल की रखवाली करने, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश

Fri, 29 May 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Went to guard tubewells at night, body found hanging in the morning
अतरौलिया। कंसापट्टी गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्यूबवेल की रखवाली करने के लिए सोए युवक की संदिग्ध हाल में लाश फंदे से लटकती हुई मिली। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाने के कंसापट्टी गांव निवासी मतोले (22) पुत्र जग्गू निषाद बृहस्पतिवार की रात को घर से भोजन करके खेत में स्थित ट्यूबवेल की रखवाली के लिए सोने चला गया। शुक्रवार को वह काफी देर तक नहीं जगा तो परिवार के लोग उसे जगाने पहुंचे। इस दौरान उसकी फंदे से लटकती हुई लाश मिली। शव जमीन को स्पर्श कर रहा था। ऐसे में लोग हत्या के बाद लाश लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। युवक दो भाईयों में छोटा था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया हिमेंद्र सिंह ने बताया कि लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed