{"_id":"5f8490868ebc3e9bdd1f6d3c","slug":"weavers-angry-at-non-issuance-of-mandate-azamgarh-news-vns5524890181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश जारी न होने पर आक्रोशित हुए बुनकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश जारी न होने पर आक्रोशित हुए बुनकर
विज्ञापन
अमिलो। पावरलूम बुनकरों की फ्लैट रेट बिजली समस्या का समाधान 15 दिन के अंदर करने का सरकार का वादा एक महीने के बाद भी पूरा न होने से बुनकर समाज एकबार फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए लामबंद होने लगा है। बुनकर सभा उत्तर प्रदेश के आहवान पर मुबारकपुर, जहानागंज, इब्राहिमपुर, खैराबाद, मोहमिमदाबाद, भीरा, वलीदपुर, मऊ, कोपागंज, वाराणसी ीडऔर अजमतगढ़ आदि के पावरलूम बुनकरों ने बैठक कर इस मामले पर विचार कर राज्य सरकार को चेतावनी दी है।
बुनकरों का कहना है कि यदि 14 अक्तूबर तक सरकार की घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ तो फिर 15 अक्तूबर से पूरे प्रदेश के पावरलूम बंद कर दिए जाएंगे। इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश बुनकर सभा सहित क्षेत्रीय बुनकर समितियों द्वारा मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव, ऊर्जा मंत्री व अपर मुख्य सचिव हथकरघा आदि को पत्र भेजकर चेतावनी दी गई है। तीन सितंबर को मुख्यमंत्री के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल द्वारा बुनकर प्रतिनिधियों के संग बैठक कर जो घोषणाएं की गई थीं उसके क्रियान्यवन के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। यदि 14 अक्तूबर तक शासनादेश जारी नहीं हुआ तो पूरे उत्तर प्रदेश के बुनकर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने पर बाध्य होंगे। बुनकर मजदूर यूनियन मुबारकपुर के पदाधिकारी निहाल हाशिम, खैरुल बशर अंसारी, गुफरान अहमद, बुनकर समिति जहानागंज के अध्यक्ष शफीक अंसारी और हाजी इफ्तिखार अहमद मुनीम ने बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा घोषणा की गई थी कि 31 जुलाई 2020 तक का बिजली बकाया पुराने फ्लैट रेट के अनुसार ही जमा होगा। अगस्त महीने से नई योजना के तहत बिजली बिल जमा होंगे और यह नई योजना बुनकरों की सहमति से 15 दिन के भीतर तैयार कर ली जाएगी। बुनकरों को फरजी बकाए से मुक्त करते हुए उनके खिलाफ जारी आरसी व मुकदमे वापस होंगे और उनके कटे हुए कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।