फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Weather deteriorated for the third time in April, drizzle with strong winds since morning

Azamgarh News: अप्रैल में तीसरी बार बिगड़ा मौसम, सुबह से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी

Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weather deteriorated for the third time in April, drizzle with strong winds since morning
आजमगढ़। जिले में शनिवार की सुबह एक बार फिर मौसम बदल गया है। सुबह से ही तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई। उनकी फसलोंं में नमी आ गई। हालांकि कुछ देर बाद ही तेज धूप भी हो गई लेकिन फसल भीगने से मड़ाई प्रभावित हो गई। वहीं, कुछ किसानों ने तो दिन भर फसल को धूप दिखाई और इसके बाद शाम को मड़ाई शुरू कर दी। बता दें कि इस अप्रैल में तीसरी बार जिले में मौसम का मिजाज बदला है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मौसम में आए दिन परिवर्तन हो रहा है। कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज हवा चल रही। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिल रही तो वहीं, किसानों की चिंता बढ़ भी रही है। कारण कि गेहूं के मड़ाई का काम चल रहा है। अधिकतर किसानों ने तो गेहूं की फसल काटकर खेत में ही मड़ाई के लिए छोड़ी थी जो बारिश होने पर भीग गए। इससे किसानों को काफी परेशान होना पड़ा। गेहूं की फसल अभी पूरी तरह सूख भी नहीं पा रही कि शनिवार की सुबह एक बार फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे खेत में पड़ी गेहूं की फसल भीग गई जिसके कारण गेहूं की फसल मेंं नमी आ गई। हालांकि बूंदाबांदी होने के कुछ ही देर बाद तेज धूप निकल गई। तेज धूप होने पर किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिले मेंं बारिश का कोई खास प्रभाव नहीं है। लगभग 60 प्रतिशत गेहूं के फसल की मड़ाई हो चुकी है। 40 प्रतिशत जो किसानोंं की फसल की मड़ाई नहीं हो सकी है, इसका कारण बारिश है। फसलों के नुकसान होने की अभी तक कोई सूचना नहीं मली है। अब धूप निकलेगी तो बचे हुए किसान भी मड़ाई का कार्य पूरा कर लेंगे।- डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed