फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level started rising again in Dighia when it was reduced in Badrhuna

बदरहुंआ में घटा तो डिघिया में फिर बढ़ने लगा जलस्तर

Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water level started rising again in Dighia when it was reduced in Badrhuna
गड़ी के बगहवा में घाघरा की कटान देखते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी जहां तेजी से कटान कर रही है। वहीं रविवार को डिघिया नाले पर नदी के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया गया। नदी तेजी से खेती योग्य भूमि को काटकर अपने आगोश में लेती जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 70.66 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार की शाम पांच सेती घटकर 70.66 मीटर हो गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 107 सेमी नीचे है। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार की शाम नदी का जलस्तर 69.60 मीटर दर्ज किया गया था। जो रविवार को 12 सेमी बढ़कर 69.92 मीटर हो गया है। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 68 सेमी नीचे है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का तांडव आज भी जारी है। हरैया विकासखंड के अचल नगर गांव के देवारा गरीब दुबे, देवारा अचल सिंह, देवारा करता राम दुबे में कटान तेजी से हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू यादव ने बताया कि 24 घंटा में कम से कम 50 बीघा जमीन अचल नगर में काट चुकी है। हरैया विकासखंड के ही देवारा खास राजा गांव में कटान हो रही है। गांव के संजय यादव, बहादुर यादव आदि ने बताया कि कटान कल से कुछ कम हुई है। फिर भी चार किमी लंबाई में कटान हो रही है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, सहायक अभियंता धनंजय यादव, अभियंता संजय कुमार पहुंचे और मौका देखकर रोकने का प्रयास कर रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि बंबू कैरेट बनाकर इसे हम घाघरा की कटान को रोक देंगे। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि नदी जब जाएगी तभी कटान रुक पाएगी।
विज्ञापन

बंबू कैरेट तैयार कर रहा सिंचाई विभाग
लाटघाट। घाघरा नदी के कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने बंबू कैरेट तैयार कर रहा है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने कहा कि 100 मीटर के अंदर 10 से 12 जगह बंबू कैरेट लगाया जाएगा। जिसके ठोकर से नदी कटान करना बंद कर देगी। बंबू की लंबाई 6 मीटर, एक मीटर चौड़ाई और डेढ़ मीटर ऊंचाई होगी। एक बंबू में लगभग 300 बोरी भरी जाएगी। सहायक अभियंता धनंजय यादव, अवर अभियंता राम विजय यादव, ठेकेदार कमला सिंह ने बताया कि मनरेगा का कार्य नहीं है। सिंचाई विभाग से कराया जा रहा है। ठेकेदार कमला सिंह ने बताया कि इस कार्य को विभाग करा रहा है। इसके पहले जो हो रहा था वह मनरेगा से हो रहा था।

सगड़ी के देवारा खास राजा कटान निरीक्षण करते अधिकारी।

सगड़ी के देवारा खास राजा कटान निरीक्षण करते अधिकारी।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के देवारा खास राजा कटान को रोकने के लिए बंबू क्रेट बनाते श्रमिक।

सगड़ी के देवारा खास राजा कटान को रोकने के लिए बंबू क्रेट बनाते श्रमिक।- फोटो : AZAMGARH

सगड़ी के देवारा खास राजा कटान करती घाघरा।

सगड़ी के देवारा खास राजा कटान करती घाघरा।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed