फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level started decreasing, cutting intensified

घटने लगा जलस्तर, तेज हो गई कटान

Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water level started decreasing, cutting intensified
सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा में कमर भर पानी से होकर जाता ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक तेजी से घट रहा है। जलस्तर घटते ही नदी की कटान तेज हो गई है। गांवों से धीरे-धीरे बाढ़ का पानी निकलने लगा है लेकिन तीन-चार बस्तियां ऐसी है जो आज भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.99 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को 70.88 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर सोमवार को नदी का जलस्तर 71.63 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को घटकर 71.53 मीटर हो गया। गांवों से पानी धीरे धीरे निकल रहा है लेकिन अब भी तीन चार बस्तियां पानी से घिरी हुई हैं। वहीं, पानी निकलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण सर्दी, जुकाम व बुखार से ग्रसित हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंच रही है। घाघरा नदी का जलस्तर घटने के साथ ही किसानों की खेती योग्य भूमि की कटान तेज हो गई है। देवारा खास राजा के बगहवा और गांगेपुर मठिया, परसिया में नदी कटान तेज कर रही है। प्रतिदिन करीब 10 एकड़ जमीन घाघरा नदी किसानों की जमीन काट रही है। अब मात्र तीन गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। तहसील क्षेत्र के देवारा खास राजा के फुलबदन का पुरवा, महाबल का पुरवा, भदौरा, साहडीह, चक्की हाजीपुर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। पानी निकलने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। तहसील के चक्की हाजीपुर और देवारा खास राजा गांव के लोग सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हैं। चक्की गांव के एक ही परिवार में बच्चों के साथ पांच लोग बीमार हैं। अभी तक गांव में क्लोरीन की गोली वितरित नहीं की गई। बीमारों में पारस यादव 39 वर्ष, मुस्कान 13 वर्ष, आराध्या चार वर्ष, अर्चना 15 वर्ष, रामविलास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed