{"_id":"60ce318a8ebc3e2e621eb92d","slug":"water-level-of-ghaghra-increased-by-44-cm-in-one-day-azamgarh-news-vns595762840","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में 44 सेमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगड़ी तहसील के गांगेपुर में खेती योग्य भूमि काट रही घाघरा नदी।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी जून माह में ही गेज को छू चुकी है। नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 44 सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही नदी तेजी से कृषि योग्य भूमि की कटान कर रही है।
विज्ञापन
घाघरा नदी डिघिया नाले पर 24 घंटे में 44 सेमी बढ़ी। घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर शनिवार की सुबह 10 बजे 70.44 मीटर था जो शाम चार बजे 14 सेमी बढ़ कर 70.58 मीटर पर पहुंच गया। यहा पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर शनिवार की सुबह 10 बजे नदी का जलस्तर 69.82 मीटर रिकार्ड किया गया जो शाम चार बजे 12 सेमी बढ़कर से 69.94 मीटर हो गया। यहां पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर और अधिकतम 72.98 मीटर है। डिघिया नाले पर 24 घंटे में 44 सेंटीमीटर की बढ़त दर्ज की गई है। सरयू नदी का जलस्तर सगड़ी तहसील में ग्रामीणों के खेती योग्य भूमि को आगोश में लेने लगी है। दो गांवों में दर्जन भर ग्रामीणों की खेती नदी की धारा में समाहित हो रही है। वहीं 20 बीघा खेती योग्य जमीन भी नदी में बह गई। गांगेपुर, मठिया और परसिया गांव के पास महुला गढ़वल बांध के पास बन रहे तीन ठोकरों से सरयू की लहरें टकरा रही हैं। आने वाले समय में इन ग्रामीणों के खेत भी कटते जाएंगे। सगड़ी तहसील स्थित सरयू नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान ने भी तेजी पकड़ ली है। शनिवार को ग्राम पंचायत गांगेपुर, परसिया, देवारा खास राजा गांव की खेती कट रही है। वहीं ग्राम पंचायत गांगेपुर परसिया में कटान तेज है। जबकि गांव के ग्रामीणों की 20 बीघा खेती योग्य जमीन भी धारा में कट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।