फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dussehra celebrated in rural areas; crowds gather to watch the battle between Lord Rama and Ravana.

Azamgarh News: ग्रामीण क्षेत्रों में मना दशहरा, श्रीराम-रावण युद्ध देखने उमड़ी भीड़

Thu, 22 Oct 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dussehra celebrated in rural areas; crowds gather to watch the battle between Lord Rama and Ravana.
अशोक वाटिका में हनुमान और अक्षय कुमार के बीच युद्ध मंचन का दृश्य। स्रोत-आयोजक
ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह रामलीला का मंचन, रावण दहन और श्रीराम की विजय यात्रा निकाली गई। श्रीराम-रावण युद्ध देखने के लिए मैदानों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं, दुर्गा पूजा पंडालों में मां के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

अहरौला: दशहरा मैदान में श्रीराम-रावण युद्ध देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। रावण दहन तक दर्शक मैदान में डटे रहे। युद्ध के दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से मैदान गूंज उठा। रावण वध के बाद श्रीराम, लक्ष्मण और सीता विजय रथ पर सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने झांकी की आरती उतारी।
विज्ञापन

सगड़ी: जीयनपुर में दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पंडालों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। पूरा बाजार दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति उत्तरी चौक की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन कल्याण दुर्गा पूजा सेवा समिति सती पोखरा में भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। आजाद दुर्गा पूजा समिति बिलरियागंज रोड और लघु बाल संघ दुर्गा पूजा समिति बैंक रोड के पंडाल भी आकर्षक ढंग से सजाए गए थे।
मुबारकपुर: शाम ढलते ही रामलीला मैदान से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में श्रीराम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। युद्ध देखने के लिए मैदान में लोगों की भीड़ जुटी रही। झांकी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।
महाराजगंज: कस्बे में विजयादशमी का मेला धूमधाम से संपन्न हुआ। श्रीराम-रावण युद्ध देखने के लिए महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान बजरंग दल अखाड़े के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं, मां दुर्गा के पूजा पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों और दूधिया रोशनी से सजाया गया था।
फूलपुर: मेजवां स्थित श्रीरामलीला मैदान में मां सीता के हरण के बाद छिड़े संघर्ष और रावण वध का मंचन किया गया। रावण का पुतला धू-धू कर जला तो जय श्रीराम के जयकारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। इसके बाद विजय जुलूस निकाला गया। प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए श्रद्धालु सड़क के दोनों ओर हाथ जोड़कर खड़े रहे। दशहरा कमेटी के संयोजक अभय सिंह लालू और प्रिंस कुमार पांडेय ने मेले में आए श्रद्धालुओं का आभार जताया।
देवगांव: बाजार में लगे मेले में दूर-दराज और आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग पहुंचे। युवक-युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने मेले का आनंद लिया और जरूरत के सामानों की खरीदारी की। मेले में दिनभर चहल-पहल बनी रही।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी करते रहे। वहीं, भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की झांकी रथ पर सवार होकर निर्धारित स्थान से रामलीला स्थल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed