{"_id":"6ad91bcb6cd8fbbb9b0cb7ca","slug":"dussehra-fair-on-the-22nd-seven-durga-idols-installed-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-159245-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दशहरा मेला 22 को, सात दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दशहरा मेला 22 को, सात दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित
विज्ञापन
बिलरियागंज के पुराने चौक पर शिव शक्ति सेवा दल के पंडाल में स्थापित मां की प्रतिमा। संवाद
कस्बे में 22 को दशहरा मेला लगेगा। मेले में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकाली जाएगी और पक्का पोखरा मैदान में रावण के पुतले का दहन होगा। कस्बे में स्थापित सात दुर्गा प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
मेले में भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था कड़ी कर दी है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि जाम से बचाव के लिए रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वाहनों को बाईपास से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
सैदुल्लाहपुर में 60 साल से लग रहा दशहरा मेला
निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सैदुल्लाहपुर गांव में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। भव्य पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किए। मेला अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सत्येंद्र चौहान ने बताया कि गांव में 60 वर्षों से मेला लग रहा है। सभी धर्मों के लोग इसमें सहयोग करते हैं। आपसी भाईचारे की मिसाल बने इस आयोजन में कभी विवाद नहीं हुआ। इस दौरान बजरंग दल के अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान, उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान, मंत्री चंद्रशेखर चौहान, महामंत्री मदन चौहान, कोषाध्यक्ष राममिलन चौहान, सह कोषाध्यक्ष शिवानंद चौहान और संचालक वंशराज चौहान सहित कार्यकर्ताओं ने दर्शन किए। फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संवाद