फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level of Ghaghra increased by 30 cm in 24 hours

24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा घाघरा का जलस्तर

Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ghaghra increased by 30 cm in 24 hours
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। विगत 24 घंटों में नदी के जलस्तर में 30 सेमी की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। इस बढ़ोत्तरी के लिए नदी में विभिन्न बैराजों से छोड़े गए तीन लाख 83 हजार 888 क्यूसेक पानी को बताया जा रहा है। बदरहुवा गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 69.52 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 38 सेमी बढ़कर 69.90 हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार को जलस्तर 68.96 मीटर था जो शुक्रवार को 30 सेमी बढ़कर 69.26 मीटर हो गया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का जलस्तर 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा। घाघरा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाके में कटान तेज हो गई है। परसिया गागेपुर गांव निवासी भजुराम पटेल, हरिराम, जोगिंदर, विजेंद्र, जितेंद्र, तीर्थराज, सतनारायण, राम ध्यान, अच्छेलाल, राम नयन, भगवती, राजेश आदि लोगों की जमीन कटती जा रही है और लोग भूमिहीन होते जा रहे हैं। वहीं बाढ़ खंड के कर्मचारी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। घाघरा नदी का जल स्तर दो दिन और बढ़ेगा। नदी में गिरिजा बैराज से 183738 क्यूसेक, शारदा बैराज से 157290 क्यूसेक, सरयू बैराज से 2860 क्यूसेक और एल्गिन बैराज से 105.446 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिशासी अभियंता बाढ़खंड दिलीप कुमार ने बताया कि अयोध्या में एक मीटर पानी बढ़ा है, जिसका असर कल से यहां होना शुरू हो जाएगा। वैसे खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed