फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level continues to rise, flood waters rise on contact roads

जलस्तर में बढ़ाव जारी, संपर्क मार्गों पर चढ़ा बाढ़ का पानी

Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Water level continues to rise, flood waters rise on contact roads
घाघरा के कटान देखने गांगेपुर पहुंचे बसपाई। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में विगत दो दिनों से बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। जलस्तर में लगातार हो रहे बढ़ाव के कारण कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ आया है। वहीं बगहवा में 12 घरों पर कटान का खतरा मड़रा रहा है।
विज्ञापन

दो दिनों से लगातार घाघरा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को नदी एक बार फिर उफान पर है। नदी के बढ़ते जलस्तर ने तटवर्ती लोगों की नींद उड़ा दी है। नदी बदरहुंआ नाले पर खतरा बिंदु से पांच सेमी नीचे बह रही है। तो वहीं डिघिया नाले पर खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर बहने से दर्जनों गांव के निवासियों में खलबली मच गई है। घाघरा नदी का जलस्तर डिघिया पर 24 घंटे में नौ सेमी और बदरहुंआ पर नौ सेमी बढ़ा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटान जारी है। बगहवा गांव में 12 घरों पर कटान का खतरा जमंडरा रहा है। इनके घरों को छूती हुई घाघरा बह रही है। इसके चलते तटवर्ती गांवों के लोग पलायन करने को विवश हैं। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक दर्जन गांवों का संपर्क मार्ग पर पानी चढ़ गया है। लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। देवारा खास राजा, अजगरा मसरकी, अराजी अजगरा मगर्वी, चक्की, बांका, बूढ़नपट्टी, मानिकपुर, सोनौरा। सोमवार को डिघिया गेज पर घाघरा नदी का जलस्तर 70.89 मीटर पर रहा जो मंगलवार को नौ सेमी बढ़कर 70.98 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ नाला गेज पर सोमवार को नदी का जलस्तर 71.54 मीटर दर्ज किया गया जो मंगलवार को नौ सेमी बढ़कर 71. 63 सेमी हो गया। जबकि डिघिया गेज पर नदी का खतरा बिंदु 70.40 सेमी और बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। घाघरा नदी जो अपने जलस्तर के उतार-चढ़ाव के साथ ही अपने तटवर्ती क्षेत्रों में कटान को तेज कर दिया है। पिछले दिनों घाघरा नदी आठ आशियाने को काटकर समाहित कर चुकी है। बहुजन समाज पार्टी के सगड़ी विधानसभा अध्यक्ष सीपी विमल, रमाकांत चौहान, धर्मराज पटेल उर्फ धनई आदि लोगों ने घाघरा की कटान क्षेत्र पहुंचकर कहा कि गांगेपुर, परसिया गांव के दर्जनों किसानों का सैकड़ों एकड़ भूमि घाघरा में विलीन हो गए। इसके जिम्मेदार पूर्ण रूप से विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed