{"_id":"6058d32b8ebc3e592c736614","slug":"water-is-the-greatest-strength-conservation-is-essential-azamgarh-news-vns5813750106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी सबसे बड़ी ताकत, संरक्षण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी सबसे बड़ी ताकत, संरक्षण जरूरी
विज्ञापन
रैदोपुर में विश्व जल दिवस जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जल शक्ति अभियान के अंतर्गत विश्व जल दिवस पर ‘कैच द रेन’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड के सरपंचों से बातचीत भी की। कहा कि गांव के जो सरपंच जलशक्ति अभियान से जुड़े हैं, वे लोग एक साथ मिलकर एक साधना कर रहे हैं। मुझे भी उनसे प्रेरणा मिल रही है। 21वीं सदी के भारत के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण पहलू है। पानी जीवन के लिए अतिआवश्यक है। इसीलिए आज विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पानी 21वीं सदी के लिए एक ताकत है। इस बचाकर रखना है तथा हमें यह प्रयास करना है कि जो हमारे पूर्वजों ने पानी की उपलब्धा प्रदान किया था, वही प्रचुर मात्रा में हमें अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए बचा कर रखें। ‘कैच द रेन’ जैसे अभियान चलाए जाने और सफल होने बहुत जरूरी हैं। एनआईसी में जिलाधिकारी राजेश कुमार व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी ब्लाकों, तहसीलों एवं ग्रामों में वीडियो लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम को देखा गया।
वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र कोटवा परिसर में सोमवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कम पानी का उपयोग कर अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के तरीके कृषि वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए। मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल ने इस अवसर पर जल की महत्ता बताते हुए जल दोहन को रोकने एवं जल का सही उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने एक एक जल की बूंद उपयोग कर अधिक उत्पादन लेने पर जोर दिया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. केएम सिंह ने कृषि में जल से सिंचाई को नवीन तकनीक ड्रिप, फब्बारा, चेक बेसिन को मध्यम कर जल के उपयोग को बढ़ाकर अधिक फसल उत्पादन लेने पर जोर दिया। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने जल की जलधारण करने की तकनीक के बारे में जानकारी दी। डॉ. रणधीर नायक ने वर्षा जल को रोककर जमीन के जल स्तर को बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अखिलेश यादव ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाले जल के बारे में जानकारी दी। डॉ. दिनेश पांडेय ने सब्जी, फल एवं फूल उत्पादन में जल के महत्व एवं विधियों के बारे में बताया। कार्यक्रम में बीजेपी नगर महामंत्री अमन गर्ग, धर्मवीर चौहान ने जल के महत्व प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रेमचंद्र यादव, राम प्रकाश, कौशल सिंह, अरुण सिंह, राम वृक्ष यादव, दिग्विजय आदि ने प्रतिभाग किया।