{"_id":"59a9a1ba4f1c1b5c738b4b93","slug":"water-in-low-lying-areas-with-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश से निचले इलाकों में भरा पानी
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिंद्राबाजार में बारिश के कारण लोगों की दूकानों तक पहुंचा पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार की देर रात से शुरु हुई बारिश से राहत मिली। पिछले कई दिनों से आसमान में काले बादल तो आ रहे थे। लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे के आस-पास शुरु हुई बारिश रुक-रुक कर लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक होती रही।
जोरदार बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव के हालात बन गए।
बुधवार और गुरुवार को उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। लेकिन गुरुवार को आसमान पर काले बादल सुबह से ही उमड़ रहे थे। लेकिन हवा चलने के कारण बादल गायब हो जा रहे थे। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। रात में लगभग सवा नौ बजे के आस-पास बड़ी-बड़ी बुंद गिरना शुरु हुई।
देखते ही देखते काफी तेज बारिश शुरू हो गई। बाजार में लोग जहां-तहां फंस गए। सभी बारिश बंद होने का इंतजार करते रहे। लेकिन बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। बारिश का आलम यह था कि दस मिनट की बारिश में शहर की गलियां, सड़के लबालब भर गई।
विज्ञापन
इसी बीच बिजली भी कट गई। जिसके कारण लोगों को पैदल घर जाने में परेशानी हुई। पूरी रात जमकर बारिश हुई। यह सिलसिला शुक्रवार की सुबह तक जारी रहा। लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण सबसे ज्यादा दुर्दशा बदरका मुहल्ले में ईदगाह के सामने, दलसिंगार मुहल्ले में देखने को मिली।
नाली का गंदा पानी सड़कों के साथ लोगों के दरवाजे तक जमा हो गया था। सुबह होने पर लोग घर से गंदे पानी से होकर निकले। यही हाल नगर के अन्नतपुरा, पुरानी सब्जीमंडी, एसकेपी स्कूल के सामने, रैदोपुर गांधी तिराहा, डीएवी मैदान आदि क्षेत्रों में रही। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार गुरुवार की शाम से शुरु हुई बारिश के कारण मुहम्मदपुर ब्लाक, सीएचसी सहित सड़कों पर लबालब पानी भर गया।
यही नहीं लोगों के घरों में पानी घुस गया। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा था। मोहम्मदपुर बाजार में तो सड़कों में बने गड्ढ़ों में पानी भर जाने से लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे थे। क्षेत्र के संजय, केशव, अब्दुल्ला, जुबेर, सुफियान, जफर, अनिल सिंह, नवरंगी, साकिब, बबलू, संतोष आदि ने बताया कि बिंद्राबाजार से मेहनगर रोड के दोनों तरफ नालियां तो हैं। लेकिन गंदगी से पट जाने के कारण बारिश होने पर यह स्थिति हो जा रही है।
निजामाबाद संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत निजामाबाद सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बीती रात भारी बरसात होने के कारण जहां विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं नगर के वार्डो में जगह-जगह जलभराव हो गया था।