{"_id":"5d8fa6a88ebc3e93c418b638","slug":"water-filled-in-pits-built-in-the-name-of-road-widening-azamgarh-news-vns4863731161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बने गड्ढ़ों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर बने गड्ढ़ों में भरा पानी
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के बिंद्राबाजार में सड़कों के किनारे गड्ढे खोदे गए। लेकिन कार्यदायी संस्था द्वारा इन गड्ढ़ों में न तो मिट्टी भरा और ना ही गिट्टी। बरसात के कारण इन गड्ढ़ों में पानी भर गया है जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गंभीरपुर बाजार में लगभग एक किमी तक एक महीने पूर्व लगभग दो फुट से तीन फीट गहरा गड्ढा लोगों के घरों के सामने खोद दिया गया। बारिश होने के कारण सभी दुकानों के सामने पानी भर गया है जिससे ग्राहकों के लाले पड़ गए हैं।
दुकानदार सुबह से अपनी दुकान तो खोल रहे हैं लेकिन शाम तक ग्राहकों का इंतजार करते-करते अपने दुकानों को बंद कर दे रहे हैं। पानी भरने की वजह से रोड भी जगह जगह कट रही हैं जिससे बड़ी दुर्घटना की पूरी संभावना बन गई है। दुकानदारों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा हम लोगों से लगभग एक महीने पूर्व जगह खाली कराकर दुकानों के सामने गड्ढ़ा खोद दिया गया लेकिन अब तक कोई कार्य नहीं कराया गया। आगामी दिनों में स्थानीय बाजार का मेला भी है जिसमें बाहरी दुकानदार भी आते हैं।
विज्ञापन
मेले के पहले यदि गड्ढा नहीं भरा गया तो स्थानीय दुकानदारों के साथ साथ बाहरी दुकानदारों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा और उनकी भारी आर्थिक नुकसान भी होगा। बाजार के किशन गुप्ता, अर्जुन मोदनवाल, अभय गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, राजेश गुप्ता, किशन गुप्ता, मनीष गुप्ता, कालीचरण मोदनवाल, प्रभात राय, शमशाद, अमित मोदनवाल, अमित गुप्ता, अबूसाद आदि ने कहा कि अगर जल्दी गड्ढ़ों को नहीं भरा गया तो हम धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बृृृजेश गुप्ता ने कहा कि रोड में गड्ढा होने की वजह से ग्राहकों को आने में काफी समस्या हो रही है। महीनों से हम लोगों के दुकान पर ग्राहकों के लाले पड़े हैं। अब तो बारिश के बाद गड्ढ़ों में पानी भी भर गया है।
अर्जुन मोदनवाल अर्जुन मोदनवाल ने कहा कि हम लोग ग्राहक आने के इंतजार में सुबह तो दुकान खोल रहे हैं। लेकिन शाम हो जा रही है लेकिन ग्राहक नहीं आ रहे हैं। किशन गुप्ता ने कहा कि हम लोगों से एक महीना पहले जगह खाली कराकर दुकान के सामने गड्ढा कर दिए। लेकिन अभी तक इस गड्ढ़े की भराई नहीं की गई जिससे हमारा व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। अमित ने कहा किरोड के किनारे गड्ढ़ा होने की वजह से जगह-जगह सडक़ें भी कट रही है ।जिससे दुर्घटना की संभावना बनी हुई है और सब लोग बाजार में आने से भी कतराने लगे हैं। अभय ने कहा कि हम लोगों को कोई भी सामान लेने के लिए पानी में होकर दुकान पर जाना पड़ रहा है। जिससे काफी असुविधा हो रही है।