{"_id":"6872afbbba0a5df3580142e7","slug":"warning-of-attachment-arrest-and-auction-on-big-defaulters-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-134247-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बड़े बकायेदारों पर कुर्की, गिरफ्तारी और नीलामी करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बड़े बकायेदारों पर कुर्की, गिरफ्तारी और नीलामी करने की चेतावनी
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह की अध्यक्षता में संग्रह/वसूली कार्यों की अमीनवार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वसूली कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और अमीनों को दिए गए।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर अमीनवार लक्ष्य/डिमांड के सापेक्ष वसूली की प्रगति सुनिश्चित करते हुए उसकी समयान्तर्गत पोस्टिंग की जाए। साथ ही वसूली रसीदों को डीसीआर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से चस्पा कर उसका निरीक्षण संबंधित तहसीलदार या उप जिलाधिकारी द्वारा कराया जाए।
बड़े बकायेदारों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कुर्की, नीलामी व गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाए, जिससे वसूली कार्य में गति लाई जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील में सबसे कम वसूली करने वाले 5 अमीनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और माह के अंत में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
विज्ञापन
बैठक में राज्य वित्त व विद्युत देय की वसूली को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समेकित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। कार्यालय पटल सहायकों को भी निर्देशित किया गया कि वे मदवार वसूली रजिस्टर को परिषदादेश के अनुसार तैयार कर समय से तहसीलदार या एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करें।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय की आरसी (रिवेन्यू रिकवरी केस) से संबंधित बकायेदारों को तत्काल चिन्हित कर प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए। खराब प्रदर्शन करने वाले अमीनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनके कार्यक्षेत्र परिवर्तन का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया जाए।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार सदर, मुख्य राजस्व लेखाकार, समस्त संग्रह स्टाफ एवं तहसील सदर में तैनात समस्त संग्रह अमीन उपस्थित रहे।