{"_id":"617c3b904109eb19a074b6ba","slug":"warning-issued-to-five-constables-for-having-long-hair-azamgarh-news-vns620020811","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे बाल रखने पर पांच आरक्षियों को चेतावनी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे बाल रखने पर पांच आरक्षियों को चेतावनी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में ट्रेनिंग कर रहे प्रशिक्षु, पुलिस लाइन तथा पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं में नियुक्त आरक्षी, मुख्यआरक्षी, उप निरीक्षक व निरीक्षकों ने भाग लिया।
एसपी द्वारा परेड की विभिन्न टोलियों से अलग-अलग कमांड बुलवाकर प्रदर्शन कराया गया। परेड में भाग ले रहे डॉग स्क्वाड व ड्रोन कैमरा दल का भी निरीक्षण किया गया। परेड में सहायक पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे। एसपी द्वारा परेड निरीक्षण के बाद आरक्षियों का मेस, बैरक, आवासीय परिसर, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, आरटीसी कार्यालय, सब्सिडी कैंटीन, डायल-112, जनपद नियंत्रण कक्ष, मोटर वाहन शाखा, स्टोर, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गैस एजेंसी अन्य शाखाओं निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देशित किया गया विभागीय अनुशासन के अनुरूप बाल की कटिंग रखें। लंबे बाल रखने वाले पांच आरक्षियों को चेतावनी दी। मेस में भोजन बनाने वाले लोग स्वयं साफ सफाई रखें और मेन्यू के अनुसार ही प्रतिदिन भोजन तैयार हो। भोजन बनाने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल न हो। प्रतिसार निरीक्षक को लाइन में नाली व ड्रेंस साफ कराने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक लाइन में हर 15 दिवस पर पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन करें। उनकी समस्याओं का निदान कराएं। निर्माणाधीन बिल्डिंग्स में अव्वल दर्जे का मैटेरियल इस्तेमाल हो इसको सुनिश्चित करें।पु लिस कर्मी नियमानुसार वर्दी धारण करें। अच्छी वर्दी पहनने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद के इंस्पेक्टरों को बारी बारी से परेड में शामिल कर हर शुक्रवार फीजिकल फिटनेस व परेड के संबंध में जागरूक व ट्रेनिंग दी जाएगी।