फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warning even given to boycott voting, still increasing difficulties

मतदान बहिष्कार तक दी चेतावनी फिर भी बढ़ती जा रही मुश्किलें

Mon, 06 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Warning even given to boycott voting, still increasing difficulties
अहरौला। छुट्टा पशु किसानों के दुश्मन बने हुए हैं किसानों के लाख कोशिशों के बाद उनके साल भर का निवाला फसल का दाना घर पहुंचना मुश्किल सा लगता है। क्षेत्र के गहजी, शंभूपुर, कठही, बसही, केदारपुर गावों के किसानों में इस बात को लेकर चिंता व्याप्त है। किसानों ने मतदान का बहिष्कार तक करने की चेतावनी भी दी लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

क्षेत्र के लक्ष्मी चौबे, राजाराम निषाद, जमुना निषाद, छविलाल निषाद, हृदय नारायण चौबे, प्रदीप चौबे, प्रवीन प्रकाश श्रीवास्तव, निर्मल राम, गया प्रसाद शर्मा, श्रीराम, शिवपूजन यादव, राजेश चौबे, भीम निषाद, प्रदीप सिंह, मनोज चौबे, साधु सिंह, नीरज सिंह, चेतनारायन सिंह, सत्यप्रकाश चौबे, सत्यनारायन यादव, सुभाष चौबे, छविलाल, जोगेंद्र गौड़, धारी निषाद, अजय चौबे, राजकुमार आदि किसानों का कहना है कि वह दिन में रखवाली के बाद भी जैसे खेतों से हटते हैं पशुओं का झुंड खेतों में पहुंच जाता है। रात में भी 10 बजे तक किसान पशुओं के झुंड को खेतों से निकालते हैं। रात में खेतों में जहरीले सांपों से भी खतरा बना रहता है। रात में उनके सो जाने के बाद पशु खेतों में आराम से पहुंच कर उनकी फसलों को निवाला बनाते हैं। किसानों का कहना है कि अगर हमारी फसलें नहीं बची तो दोगुनी कमाई दूर की बात है। हम लोगों के खाने के भी लाले पड़ जाएंगे। हम किसान ब्लॉक और तहसील के अधिकारियों से गुहार और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि वह पशुओं की वैकल्पिक व्यवस्था करें और गोशाला में ले जाएं। लेकिन शासन-प्रशासन ऑख और कान बंद किए हुए हैं अभी एक सप्ताह पहले किसानों ने छुट्टा पशुओं को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया। किसानों ने छुट्टा पशुओं के आतंक को लेकर मतदान बहिष्कार की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed