फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   War won from Corona, now many diseases

कोरोना से जीते जंग, अब कई बिमारियों ने घेरा

Mon, 12 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
War won from Corona, now many diseases
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काल में बहुत से लोग कोरोना से संक्रमित हुए और ठीक भी हुए। लेकिन अब ऐसे लोगों को तरह-तरह की बिमारियां परेशान कर रही हैं। किसी का शूगर लेबल कम नहीं हो रहा है तो किसी के बाल झड़ रहे हैं तो किसी के बाल पक रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। ू अप्रैल और मई माह में जब कोरोना अपने चरम पर था तो बहुत कम परिवार ही इससे बच पाए। इसमें बहुत से लोग बीमार होकर अस्पतालों तक पहुंच गए। वहीं बहुत से लोगों ने होम आइसोलशन में रहकर चिकित्सक से परामर्श लेकर अपना उपचार किया। यह लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं लेकिन अब इनको तरह-तरह की बिमारियों ने घेर रखा है। जो लोग शूगर से पीड़ित हैं उनका शूगर लेबल कम नहीं हो रहा है। बहुत से लोगों के बाल झड़ने लगे हैं तो बहुत से लोगों के बाल पकने शुरू हो गए हैं। वहीं जो पूर्व से एलर्जी से ग्रसित हैं उनकी एलर्जी काफी बढ़ गई है। ऐसे लोगों की त्वचा रोग से संबंधित चिकित्सकों की भीड़ लगी हुई है। प्रतिदिन चिकित्सकों की ओपीडी में पांच से सात मरीज इन बिमारियों से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पोस्ट कोविड परेशानी
बिलरियागंज विकास खंड के पहलवानपुर गांव निवासी 40 वर्षीय युवक ने बताया कि सीने में संक्रमण के कारण हालत गंभीर हो गई थी। ठीक होने के बाद अब बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं। चिकित्सक से सलाह लेकर उपचार कर रहे हैं। नगर क्षेत्र के आराजीबाग मुल्हल्ला निवासिनी महिला ने बताया कि कोरोना से तो ठीक हो गए लेकिन अब बाल काफी संख्या में झड़ रहे हैं। पहले भी बाल झड़ रहे थे लेकिन इनकी संख्या काफी कम थी। लेकिन जबसे कोरोना से उबरे हैं इनके झड़ने की संख्या में तेजी आई है। शुगर लेबल भी कम नहीं हो रहा है। इसके लिए डाक्टर की सलाह पर इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में बाल झड़ने के मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं। प्रतिदिन तीन से चार मरीज ऐसे आते हैं। वैसे अगर देखा जाए तो यह परेशानी उन लोगों को हो रही है जो काफी गंभीर हालत में पहुंच गए थे। लेकिन ऐसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सालभर या छह महीने तक उपचार के बाद उनके बाल स्वत: ही उग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. जेबी उपाध्याय, त्वचा रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed