फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wanted accused in murder case arrested

Azamgarh News: हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused in murder case arrested
आजमगढ़। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त घनश्याम उर्फ धन्नू निवासी कोड़वा गोड़ारी, थाना जीयनपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने जमीन नरहन गांव में हुई अश्वनी चौहान की हत्या का खुलासा किया। अब पुलिस शेष अपराधियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 30 मार्च को शिवकुमारी, निवासी भरौली ने तहरीर दी कि उनके बेटे अश्वनी चौहान की 28 मार्च को हत्या कर दी गई। अश्वनी, मैकु उर्फ रामचंदर यादव और गौरव सिंह के साथ दावत में शामिल होने विशाल यादव के घर गया था। वापसी में जमीन नरहन के पास सड़क किनारे उसका शव चोटों के साथ मिला। इस आधार पर थाना जीयनपुर में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना में 10 अन्य अभियुक्तों के नाम सामने आए। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में घनश्याम ने खुलासा किया कि रामचंदर उर्फ मैकु का अश्वनी से प्रधानी चुनाव को लेकर पुराना विवाद था। मैकु ने अश्वनी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। 28 मार्च को दावत के बाद मैकु, सौरभ उर्फ करिया, शिवम, सर्फुद्दीन, अमित, विकास, आकाश, अनिल और रामआशीष ने मिलकर नरहन गांव के पास अश्वनी की मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर उसे गिराया। इसके बाद डंडे, लोहे की रॉड और पंच से वार कर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया। 10 आरोपियों में आज घनश्याम को गिरफ्तार किया गया है शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed