फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wages not received since last six months, protested on the block

Azamgarh News: छह माह से नहीं मिली मजदूरी, ब्लाॅक पर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Wages not received since last six months, protested on the block
तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाॅक पर बृहस्पतिवार को दर्जनों की संख्या में मनरेगा मजदूर संघ के बैनर तले ब्लाॅक पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया, जबकि ब्लाॅक पर कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं रहा।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर संघ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मजदूरों को न तो काम दिया जा रहा है, जो मजदूर छह माह पूर्व मई जून में कार्य किए थे उनका भी अब तक भुगतान नहीं किया गया, जिससे मजदूर भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। मनरेगा मजदूर संघ की जिलाध्यक्ष नमिता शर्मा ने कहा कि खंड विकास कार्यालय पर कई बार मजदूरों के लिए जॉब कार्ड और 100 दिन का रोजगार, 15 दिन के अंदर भुगतान की मनरेगा एक्ट के तहत मांग की गई। पर अब तक इसकी सुनवाई नहीं की गई। ऊपर से जून में कार्य मनरेगा मजदूरों ने किया, जिसका अब तक भुगतान नहीं किया गया। यहां तक की जो मनरेगा में मेठ को कार्य बांटने का जिम्मा दिया गया। अधिकतर जगहों पर भुगतान एवं कार्य नही दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा मजदूरों के साथ जिस तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। वह ठीक नहीं है। इस मौके पर रेखा मौर्य, रिंकू चौहान, गीता, रीना, कुसुम, चंद्रकला, शबनम, बीना, शीला, सुमन, अनीता, रंभा, विद्यावती, पिंकी, रिंकी, कंचन, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed