फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Voting started at booths since morning, voting started amid tight security in Azamgarh

आजमगढ़ः सुबह से ही बूथों पर उमड़ी भारी भीड़, कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ मतदान

Mon, 19 Apr 2021 10:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 19 Apr 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Voting started at booths since morning, voting started amid tight security in Azamgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आजमगढ़ जिले  में सोमवार की सुबह सात बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया। मतदान शुरू होते ही बूथों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की सरकार को चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन


जनपद में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान का कार्य सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान शुरू होने से पहले ही कई लोग मतदान करने के लिए बूथों पर लाइनों में लग चुके थे। जैसे ही मतदान शुरू हुआ मतदान किया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा बिना मास्क के आने वाले मतदाताओं को वापस किया जा रहा था।
विज्ञापन


वहीं जो लोग मास्क लगाकर मतदान के लिए पहुंच रहे थे उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा था। मतदान कर्मी भी मास्क लगाकर अपने कार्यों को कर रहे थे। कुछ समय बाद उनके द्वारा अपने हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा था। बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों द्वारा किसी भी बूथ के समीप भीड़ को इकठ्ठा नहीं होने दिया जा रहा था। वहीं प्रत्याशी समर्थक गांवों में घूम-घूमकर लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे थे। जबकि बूथों से काफी दूर गांव से आने वाले मार्ग पर खड़े प्रत्याशी लोगों के पैर छूकर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed