फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Votes of PDA members are being removed from the voter list: Balram Yadav

वोटर लिस्ट से पीडीए के काटे जा रहे वोट : बलराम यादव

Tue, 27 Oct 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Votes of PDA members are being removed from the voter list: Balram Yadav
अहरौला के लेदौरा गांव मे पीडीए पंचायत को संबोधित करते  विधायक डॉ. संग्राम यादव। स्रोत-पार्टी
लेदौरा में सोमवार को आयोजित पीडीए महापंचायत में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी बलराम यादव और विधायक डॉ. संग्राम यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन

बलराम यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से पीडीए के वोट काटकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। पंचायत चुनाव को लेकर अदालत के आदेश पर भी सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।
मुख्य अतिथि बलराम यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और नौजवान परेशान हैं। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. संग्राम यादव ने कहा कि पीडीए परिवार सांप्रदायिक और सामंतवादी ताकतों के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग संविधान को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को प्रमुख शकील अहमद ने भी संबोधित किया। अंत में आयोजक सेक्टर प्रमुख प्रमोद यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर रामपलट गुप्ता, सुभाष जायसवाल, गरीब यादव, नन्हे यादव, श्यामधर चौबे, हरिकेश यादव, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

लोहारकड गांव के बंद किए रास्तों को खोलते व सड़कों से लोहे के पैराफिट हटाते एनएएचआई के कर्मचारी।

लोहारकड गांव के बंद किए रास्तों को खोलते व सड़कों से लोहे के पैराफिट हटाते एनएएचआई के कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed