{"_id":"58bb0bfa4f1c1b404283173a","slug":"vote-percentage-decreasing-in-prominent-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कद्दावरों के क्षेत्र में घटा मतदान का प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कद्दावरों के क्षेत्र में घटा मतदान का प्रतिशत
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
Updated Sun, 05 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जगह-जगह रैलियां और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था लेकिन अगर 2012 के विधानसभा चुनाव और इस बार के मतदान प्रतिशत को देखें तो केवल 1.90 प्रतिशत की ही बढ़ोतरी हुई है।
अतरौलिया में मंत्री बलराम यादव, उनके बेटे संग्राम यादव और आजमगढ़ सदर में मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का गढ़ माना जाता है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पिछली बार की अपेक्षा कम वोट पड़े। 2012 के विधानसभा चुनाव में जिले में 54.12 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार जिले में मतदान प्रतिशत 56.02 फीसदी रहा। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रशासन के माध्यम से हर बार मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जाता है लेकिन जैसी अपेक्षा की जाती हैैैै, उस प्रकार से मतदान का प्रतिशत नहीं बढ़ता।
इस बार के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा देखने को मिला। स्विप प्रभारी डीडीसी ऋतु सुहास मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगी हुई थी। उन्होंने पहले तो युवाओं को वोटर बनाया। इसके बाद लोगों से मतदान की अपील भी की। वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव मेें मतदान प्रतिशत 55.08 था। इस विधानसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत लोकसभा से 0.94 प्रतिशत अधिक है। विधानसभावार वोट प्रतिशत को देखें तो 2012 विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार आजमगढ़ सदर और अतरौलिया में मतदान प्रतिशत गिरा है। 2012 में अतरौलिया में मतदान का प्रतिशत 57.60 था, जो इस बार 56.5 प्रतिशत है। वहीं 2012 में आजमगढ़ सदर का मतदान प्रतिशत 54.41 प्रतिशत था, जो इस बार घटकर 54 प्रतिशत रह गया।