फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Vishnu Mahayagya started with a grand Kalash Yatra

Azamgarh News: भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ विष्णु महायज्ञ

Thu, 04 Jun 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Vishnu Mahayagya started with a grand Kalash Yatra
जहानागंज में कलश यात्रा में शामिल लोग, हाथी का पूजन करते हुए। संवाद
जहानागंज।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरभद्रपुर, हनेवता शेरपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं, पुरुषों एवं कन्याओं ने श्रद्धा, निष्ठा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया। निर्धारित समय में सुबह सात बजे से ही विद्यालय परिसर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गए थे। कुंवारी कन्याएं, महिलाएं, पुरुष सहित हाथी, घोड़े एवं सुसज्जित रथ आकर्षण का केंद्र बने रहे। जैसे ही रथ पर कोल्हुनाथ खालसा के महंत एवं मुख्य यज्ञकर्ता रामकृष्ण दास महाराज तथा बाबा बालक दास महाराज विराजमान हुए और कलश यात्रा प्रारंभ करने का संकेत दिया, वैसे ही बैंड-बाजों की धुन पर मंगल गीत गाती हुई 501 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर आगे बढ़ीं। उनके पीछे महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जबकि श्रद्धालु हर-हर महादेव और यज्ञ भगवान की जय के जयघोष के साथ कलश यात्रा शेरपुर बाजार होते हुए बेला कोल के आगे स्थित मगही नदी तक पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भरकर पुनः विद्यालय परिसर स्थित यज्ञ मंडप में स्थापित किया। रामकृष्ण दास ने बताया कि यज्ञशाला में स्थापित कलश में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ नकारात्मक शक्तियों का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। कलश यात्रा में प्रधान कंचन यादव उर्फ विपिन यादव, यशवंत यादव, महेंद्र यादव, बसंत यादव, जयहिंद यादव, राम शकल सिंह, हनुमान यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed