{"_id":"64cbf7b43366edd6110968d4","slug":"virtual-muscles-could-not-be-held-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-2115-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: नहीं हो सकी बाहुबलियों की वर्चुअल पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: नहीं हो सकी बाहुबलियों की वर्चुअल पेशी
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण तीन बाहुबलियों की वर्चुअल पेशी नहीं हो सकी। संबंधित अदालतों ने उक्त आरोपियों की सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीख मुकर्रर की है। उक्त आरोपियों में बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी, पूर्व सांसद रमाकांत व ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू शामिल हैं।
मजदूर हत्याकांड के बाद लगे गैंगस्टर के मुकदमे में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में पेशी थी। बिजली न होने से वीसी से पेशी नहीं हो सकी।अदालत ने अगली तारीख 16 अगस्त निर्धारित की।
बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की तीन मामलों में वीसी से पेशी भी नहीं हो सकी। जज एमपी-एमएलए कोर्ट ओम प्रकाश वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख नौ अगस्त मुकर्रर की है। पहला मामला पवई थाने में दर्ज चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का रहा। वहीं दूसरा मामला दीदारगंज थाने में थाना घेराव व चुनाव आचार संहिता से संबंधित है। तीसरा मामला पिछले साल विधानसभा चुनाव के समय 9 मार्च 2022 को जहानागंज थाना क्षेत्र में स्थित मतगणना स्थल पर बीएसएनएल कर्मी से ब्रॉडबैंड लगाने जा रहे बीएसएनएल कर्मचारी से मारपीट का था। उक्त तीनों मामले में नौ अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
गैंगस्टर कोर्ट में डी-11 गैंग के सरगना माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की वर्चुअल पेशी कोर्ट नंबर छह में तीन मामलों में होनी थी। वह भी नहीं हो सकी। तीनों मामलों में 10 अगस्त की तिथि निर्धारित की है।