{"_id":"62571a326f59b2326308ddb8","slug":"virtual-appearance-of-mukhtar-ansari-in-mp-mla-court-azamgarh-news-vns648200875","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार अंसारी की एमपी एमएलए कोर्ट में वर्चुअल पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार अंसारी की एमपी एमएलए कोर्ट में वर्चुअल पेशी
विज्ञापन
आजमगढ़। माफिया मुख्तार अंसारी की बुधवार को एमपी एमएलए कोर्ट नंबर तीन में वर्चुअल पेशी हुई। कोर्ट में तरवा के ऐराकला कांड में मुख्तार समेत 11 नामजद अभियुक्तों की सुनवाई हो रही है। बुधवार को मुख्तार गैंग के श्यामबाबू पासी की पेशी न हो पाने से मुकदमे की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी। इसी दौरान मुख्तार पर आरोप तय होने की संभावना जताई जा रही है।2014 में तरवां थाना क्षेत्र के एराकला गॉव में मुख्तार गैंग के लोगों की फायरिंग में एक मजदूर की मौत हो गई। इस मामले में मुख्तार समेत 11 पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई। इस मामले की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट ने जनपद न्यायालय के कोर्ट नंबर तीन को एमपी एमएलए कोर्ट के रूप में नामित किया। जहां बुधवार को बांदा जेल से मुख्तार वर्चुअल रूप से पेश हुआ। शासकीय अधिवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि श्याम बाबू पासी के पेश न होने से अगली तारीख 27 अप्रैल नियत कर दी गई है। वही सूत्र बताते है कि इस मामले में अनुज कनौजिया अभी फरार चल रहा है, जिस पर गैंगस्टर के तहत कार्यवाही करते हुए पोखरी पर बने उसके मकान को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। अनुज के चलते इस मुकदमे में अब तक फैसला नही हो सका है लेकिन अब न्यायालय ने अनुज की फ़ाइल अलग कर दी है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि 27 अप्रैल को माफिया मुख्तार समेत अन्य पर आरोप तय किया जाए।
ये अभियुक्त है मुकदमे में शामिल
आजमगढ़। तरवा के ऐराकला में 2014 में हुई घटना में माफिया मुख्तार समेत राजेन्द्र पासी, श्याम बाबू पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, राजन पासी, अभिलेष मिश्र, पंकज यादव, उमेश सिंह और अनुज कनौजिया शामिल है। इसमें अनुज कनौजिया अभी भी फरार चल रहा है। इस मामले में 2 अप्रैल को कोर्ट ने अनुज कनौजिया की फरारी पर अंतिम कार्रवाई करते हुए कोर्ट ने 82, 83 जमानती निर्गत किया था। इसी के चलते आजमगढ़ पुलिस और मऊ प्रशासन की संयुक्त टीम ने अनुज कनौजिया की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की कार्रवाई किया था।