फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers surround police station after death of middle-aged man, family accused of murder

Azamgarh News: अधेड़ की मौत के बाद ग्रामीणाें ने घेरा थाना, परिवार पर हत्या का आरोप

Sun, 30 Jun 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers surround police station after death of middle-aged man, family accused of murder
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सोहौली जगदीशपुर निवासी शंभू राम (55) की शुक्रवार की रात मौत हो गई। मृतक की पत्नी और बेटे ने जहां सीढ़ी से गिरकर मौत होने की बात कही, वहीं मृतक के भाई और पड़ोसियों ने शंभू की हत्या का आरोप पत्नी और बेटे पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शंभू दिल्ली में रहकर चालक का काम करता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। मृतक के भाई रामचेत और पड़ोसियों ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे शंभू के घर काफी शोर शराबा हल्ला हो रहा था। किसी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। अंदर से शटर का ताला बंद था। काफी प्रयास के बाद भी कोई अंदर नहीं जा नहीं पाया। किसी को मारने की आवाज सुनाई दे रही थी। वहीं, घर वालों ने बताया कि शंभू शराब पीकर घर आए थे और सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए। हम लोग उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की सुबह सोहौली जगदीशपुर गांव के लोग काफी संख्या में बरदह थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शंभू को उसके परिवार के लोगों ने मिलकर मारा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाने के एसआई कमलाकांत वर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की पत्नी, बेटे और बहू को हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed