फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protested against the digging of the pond

Azamgarh News: पोखरे की खोदाई के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the digging of the pond
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सरायभादी गांव के ग्रामीण। संवाद
आजमगढ़। मेंहनगर के सरायभादी गांव के राजभर बस्ती के लोगों ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान, प्रशासन और पुलिस पर आरोप लगाया कि रास्ते में पोखरे की खोदाई हो रही है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूर्वांचल किसान यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि सरायभादी गांव की राजभर बस्ती का मुख्य रास्ता पोखरे के बंधे से होकर गुजरता है। आरोप है कि ग्राम प्रधान, प्रधान पति और पंचायत सहायक ने बिना जानकारी दिए इसका व्यावसायिक पट्टा करा दिया। ग्रामीणों ने डीएम, एसडीएम मेंहनगर और बीडीओ मेंहनगर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पोखरे का स्वरुप न बदलने की मांग की थी। बीते 10 जून को नायब तहसीलदार मेंहनगर और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नियम विरुद्ध तरीके से जेसीबी लगाकर पोखरे की खोदाई शुरू कर दिए। इस दौरान पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव वीरेंद्र यादव, हीरालाल, राजेंद्र यादव, विनोद यादव, अवधेश यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article