फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers protest to remove liquor shop

Azamgarh News: शराब ठेका हटाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest to remove liquor shop
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के करनेहुआं गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक की शराब पीने से मौत हो गई थी। घटना के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने ठेके के पास धरना देना शुरू कर दिया। ग्रामीण ठेके को हटाने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कंधरापुर ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

करनेहुआं गांव निवासी रामकेर यादव (27) बृहस्पतिवार की सुबह अपने एक साथी के साथ ठेके पर शराब पीने पहुंचा। शराब पीने के बाद उसकी ठेके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को ठेके के सामने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय भी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से बात की। लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन यहां पर शराबियों द्वारा विवाद की स्थिति उत्पन्न की जाती है। अब तक यहां पर दो मौतें हो चुकी हैं। हमारी मांग है कि इस ठेके को यहां से हटाया जाए। इस पर थानाध्यक्ष ने कहा कि उक्त ठेका मार्च 2025 तक यहीं रहेगा क्योंकि ठेका के मालिक द्वारा इसके लिए 60 लाख रुपये राजस्व जमा किया गया है। मार्च के बाद आप लोग प्रयास करिए कि दोबारा यहां ठेका न खुलने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed