फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers plead for a hearing of chak nigrains after demarcation in Azamgarh

आजमगढ़ में सीमांकन के बाद चक निगरानियों की सुनवाई कराने की ग्रामीणों ने लगाई गुहार, प्रदर्शन

Sat, 06 Feb 2021 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers plead for a hearing of chak nigrains after demarcation in Azamgarh
चकबंदी में अनियमितता का आरोप लगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सदर तहसील खैरपुर जगजीवन के ग्रामीण - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। ग्राम पंचायत-खैरपुर जगजीवन, विकास खंड-रानी की सराय के प्रधान संजय यादव ने गलत पैमाइश दिखाकर कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही को कागजात में दिखाए जाने के मामले को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी को ग्रामवासियों के साथ ज्ञापन सौपा और सिमांकन के बाद चक निगरानियों की सुनवाई कराए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

दिए गए ज्ञापन में प्रधान ने बताया कि मौजा-खैरपुर जगजीवन में गलत पैमाइश दिखाकर कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही कागजात में दिखाई गई है। मौके पर कब्जा परिवर्तन नहीं किया गया। गांव में चकबंदी के दौरान नाली, चकरोड, खलिहान, बचत भूमि, खेलकूद मैदान, जच्चा-बच्चा केंद्र चकों को नापकर दे दिया गया है। जिससे गांव का काफी नुकसान है। जिसके कारण अगल-बगल के चकदार गांव सभा की भूमि पर अवैध कब्जा किए है।
विज्ञापन

इस संबंध में उप संचालक चकबंदी के यहां प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। जिस पर उन्होंने ग्राम सभा की भूमि का चिन्हांकन किए जाने का आदेश दिया था। परंतु मौके पर पैमाइश नहीं की गई। बिना पैमाइश कराए चक निगरानियों पर सुनवाई की जा रही है। ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से चक निगरानियों की सुनवाई सिमांकन कराने के बाद किए जाने का अनुरोध किया है। इस मौके पर राजदेव यादव, चंद्रबली यादव,नरसिंह यादव, कैलाश यादव, रामवृक्ष यादव, प्रदुम्र यादव, प्रशांत यादव, राजपति देवी, आशा देवी, गुलाबी देवी, सुनील यादव, हवलदार यादव, सूबेदार यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed