फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers gherao the police station due to no action

Azamgarh News: कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers gherao the police station due to no action
थाना के कोल्हूखोर गांव निवासीनी युवती की 23 मई को तुलसीपुर जंगल में पेड़ पर लटकी लाश मिली थी। परिजनों ने शव देखने के बाद हत्या कर टांगने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में भी हैंगिग की बात सामने आयी है। जिसे आधार पर जांच पड़ताल चल रही है। वहीं परिजन व ग्रामीणों ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को थाने का घेराव भी किया। कोल्हूखोर गांव निवासिनी पूजा पुत्री सर्वजीत अपने बुआ के घर गई थी। वहां से वह घर के लिए वापस चली तो बुआ के परिवार वालों ने सर्वजीत को फोन पर सूचना भी दिया था लेकिन पूजा घर नहीं पहुंची। वहीं ग्रामीणों ने पूजा का शव तुलसीपुर जंगल में पेड़ से लटकता देखा तो सूचना पुलिस व परिजनों को दिया। परिजनों हत्या कर शव टांग दिए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर भी दिया। जिसमें एक व्यक्ति को नामजद भी किया गया। लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ही कोई कार्रवाई की बात कहते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में युवती की मौत का कारण हैंगिंग आया है। जिसके आधार पर विवेचना की जा रही है। वहीं परिजन व ग्रामीण हत्या की बात को लेकर अपनी जिंद पर अड़े है। सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और घेराव कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसओ संजय कुमार सिंह ने काफी मशक्कत के बाद समझा-बुझा कर परिजनों व ग्रामीणों को थाने से वापस लौटाया और हर स्तर पर अपनी जांच जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed