फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Villagers demonstrated under the leadership of village head

ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated under the leadership of village head
मार्टीनगंज तहसील पर विरोध प्रदर्शन करते गोसड़ी गांव के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गोसड़ी गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने मत्स्य पालन आवंटन के लिए पट्टे किए गए पोखरी की नीलामी के विरोध में तहसील दिवस पर प्रदर्शन किया। दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि बाबू द्वारा यह कहा गया कि अब ग्राम गोसड़ी में किसी भी पोखरी पर पट्टा नहीं होगा। ग्राम प्रधान के साथ आए हुए ग्रामीण जब अपने घर चले गए तो बाबू व तहसीलदार द्वारा मिलीभगत से तीनों पोखरी का पट्टा कर दिया गया, जो बोली नियत समय के बाद की गई उसका लगान भी पूरा जमा नहीं किया गया। जब बाबू से पूछा गया तो वह गुमराह करते रहे, कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। तहसीलदार से जब पूछा गया तो वह भी गुमराह करते रहे। नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पोखरे के पट्टे को निरस्त किया जाने की मांग किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस पोखरी का पट्टा किया गया है वह पोखरी आबादी के बीचो बीच में है। वहां पर पशुओं को पानी पीने और धार्मिक अनुष्ठान भी होता है। अनेक सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य भी उसी पोखरे से किया जाता है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मार्टिनगंज अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि सोमवार तक जांच कराई जाएगी। अगर नियम के विरुद्ध पट्टा किया गया होगा तो विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राकेश राजभर, महेंद्र, संतोष, गोरख, राजाराम, संदीप, शशिकला, रीना, सरिता, प्रेमा, आरती, लक्ष्मी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed