{"_id":"67eedbc625a77c5e9701e306","slug":"villagers-demonstrated-demanding-removal-of-liquor-shop-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-129642-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर हुब्बीगंज बाजार में स्थित देसी शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। पाइंदापुर, बैरकडीह, समसपुर और राजापुर गांव की महिलाओं और पुरुषों ने शराब की दुकान के सामने नारेबाजी करते हुए इसे तत्काल हटाने की मांग उठाई।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान का आवंटन राजापुर हुब्बीगंज के नाम पर हुआ था, लेकिन इसे पाइंदापुर में खोला गया है। ग्राम प्रधान बैरकडीह-पाइंदापुर अरविंद राजभर, ग्राम प्रधानपति समसपुर राहुल यादव, ग्राम प्रधान राजापुर भाई लाल यादव, फरमान हैदर और सम्मू आजमी सहित सैकड़ों लोगों ने बताया कि सड़क किनारे दुकान खुलने से आवागमन में दिक्कत होगी। इसके अलावा, दुकान से मात्र 70 मीटर की दूरी पर इमामबाड़ा, मदरसा, डीह स्थान और कब्रिस्तान स्थित हैं। इससे पूजा-पाठ के लिए आने वाली महिलाओं, मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों और नमाजियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ग्रामीणों की मांग है कि शराब की दुकान को पाइंदापुर से हटाकर राजापुर हुब्बीगंज में खोला जाए, जहां इसका मूल आवंटन हुआ था। उनका कहना है कि इससे किसी को आपत्ति नहीं होगी और पूर्व की व्यवस्था बनी रहेगी। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर इस दुकान को यहां नहीं खुलने देंगी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे हल्का प्रभारी विनोद यादव ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि दुकान नियमावली के तहत नहीं आती तो इसे यहां से हटाया जाएगा। हालांकि, पुलिस के समझाने के बावजूद महिलाएं और ग्रामीण दुकान हटाने की मांग पर अड़े रहे और विरोध जारी रखा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीण शांत हुए।