{"_id":"6197e35881826851c6508b0a","slug":"villagers-demonstrated-against-illegal-occupation-on-the-way-azamgarh-news-vns623498073","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते पर हुए अवैध कब्जे के लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते पर हुए अवैध कब्जे के लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के मोलनापुर नत्थनपुर पट्टी गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण गांव में वाहन नहीं पहुंच पाते हैँ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रास्ते केे कब्जामुक्त नहीं किया गया तो वह आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
ग्रामीण दिवाकर मौर्य, मोतीलाल, रामसागर, उमाशंकर, प्रहलाद, जय शंकर, जयचंद्र, उमाशंकर, प्रभावती, सीता देवी, भानमती, चंद्रकला, राहुल, सुमन, मीना, मीणा, दिनेश, सोनी आदि का आरोप है कि हमारे गांव में आने जाने के लिए रास्ता नहीं है। रास्ते पर पूरी तरह से अवैध कब्जा है। जिससे टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर तक के वाहन गांव में नहीं आ पाते हैं। किसी की तबीयत खराब होने पर चारपाई पर सुलाकर लगभग एक किमी जाना पड़ता है। किसी की शादी विवाह में भी गाड़ी नहीं आ पाती जिसकी शिकायत कई बार ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से लेकर के विकासखंड के अधिकारियों से भी की। लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। कई बार ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर के समस्या के निस्तारण की मांग की फिर भी इसका निस्तारण नहीं किया गया। ग्रामीण गिरकर चोटिल हो रहे हैं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही इस समस्या का हल नहीं किया गया तो हम ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस संबंध में एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि यह मामला बहुत पुराना है। अब मामला मेरे संज्ञान में है शीघ्र ही इसका निस्तारण किया जाएगा। रास्ते को बनाकर चलने लायक बना दिया जाएगा।